मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी कार्यशाला का आयोजन |
बिलासपुर : बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने से संबन्धित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है |
इसी क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को अपराह्न में मंडल के हिंदी पुस्तकालय-सह-हिंदी प्रशिक्षण कक्ष में कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 30 कर्मचारी ने उत्साह के साथ भाग लिया |
कार्यशाला में कर्मचारियों को वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी प्रयोग की वार्षिक कार्यक्रम, राजभाषा अधिनियम , राजभाषा नियम,राजभाषा नीति एवं रेलवे बोर्ड एवं गृह मंत्रालय द्वारा लागू विभिन्न पुरस्कार योजनाएं एवं राजभाषा नीति की जानकारी दी गई । साथ ही कार्यालयीन कामकाज में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई एवं उन कठिनाइयों को दूर करने के उपाय बताए गये ।
