स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता! छात्रों से गाली-गलौज की शिकायत ने मचाया हड़कंप, जांच में सेवन की पुष्टि; अब निलंबन की गाज गिराने डीपीआई भेजा गया प्रस्ताव

छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले व्याख्याता पर निलंबन का प्रस्ताव

बलौदाबाजार : स्वामी आत्मानंद पंडित चक्रपाणी शुक्ल उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार मे पदस्थ व्याख्याता नरेश तिवारी के द्वारा  शाला में शराब सेवन कर आने एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के

साथ अभद्र व्यवहार पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान मे लेते हुए निलंबन की कार्यवाही हेतु अनुशंसा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था मे अध्ययनरत छात्र- छात्राओं द्वारा व्याख्याता नरेश तिवारी द्वारा 16 एवं 17 सितम्बर 2026 को शराब सेवन करने एवं छात्रों के साथ गाली गलौच करने की शिकायत प्राचार्य से की गई। उक्त शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उक्त संदर्भ में समक्ष में चर्चा किया गया एवं संबंधित व्याख्याता के उपस्थित होने पर उनका शराब सेवन किया जाना प्रतीत होने पर तत्काल तहसीलदार बलौदाबाजार के द्वारा 17सितंबर .2026 को शराब सेवन की पुष्टि हेतु डांक्टरी मुलाहिजा कराया गया जिसमें  नरेश तिवारी व्याख्याता का  17 सितम्बर को शाला में शराब सेवन कर आना प्रमाणित पाया गया है।

व्याख्याता नरेश तिवारी  का शाला में शराब सेवन कर आना एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से गाली -गलौज किया जाना कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के निहित नियमों के विपरीत पाया गया। व्याख्याता नरेश तिवारी के उक्त कृत्य के कारण उनके  विरुध्द निलंबन का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डीपीआई रायपुर को  प्रेषित किया गया है।

Related posts