अकलोरडीह में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 13 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद
निरोस कंपनी के सामने नर्सरी के पास अकलोरडीह में आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां आरोपी पुलिस को देखकर हथियार फेंककर भागने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी बिट्टू पटेल उर्फ कचरू को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से 13 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 225/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
दिनांक 18.09.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी एवं अभियान कार्यवाही के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना पर अकलोरडीह में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग : दिनांक 18.09.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी एवं अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि निरोस कंपनी के सामने नर्सरी के पास, अकलोरडीह में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम एवं गवाह मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को डराते दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी हथियार फेंककर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिट्टू पटेल उर्फ कचरू, उम्र 23 वर्ष, निवासी शासकीय स्कूल के सामने, खदान पारा, अकलोरडीह, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे/कब्जे से बरामद धारदार हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा धारदार हथियार को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर आरोपी हथियार फेंककर भागने का प्रयास करने लगा।
घटना स्थल
निरोस कंपनी के सामने नर्सरी के पास, अकलोरडीह, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. बिट्टू पटेल उर्फ कचरू, उम्र 23 वर्ष, निवासी शासकीय स्कूल के सामने, खदान पारा, अकलोरडीह, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 01 नग धारदार हथियार, फल की लंबाई 08 इंच, चौड़ाई लगभग 1.5 इंच, मुठ की लंबाई 05 इंच तथा कुल लंबाई 13 इंच।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लेकर घूमने, लहराने अथवा लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
