सूने मकान का ताला तोड़कर ₹42 हजार का माल उड़ाया, सकरी पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 खरीददारों को दबोचा; नकदी, चांदी-कांसे के बर्तन, कंप्यूटर और AC बरामद

थाना सकरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही: सूने मकान में नकबजनी करने वाला मुख्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाले 03 खरीददार गिरफ्तार

सत्यानगर अमेरी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी, चांदी/कांसे के बर्तन, कंप्यूटर एवं एसी की हुई थी चोरी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर मुख्य आरोपी समेत माल खपाने वाले 3 खरीददार चढ़े पुलिस के हत्थे।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद।

बिलासपुर : प्रार्थी अक्षय कुमार टाण्डे (उम्र 28 वर्ष, निवासी सत्यानगर अमेरी, थाना सकरी, पदस्थ- भृत्य, शिक्षा विभाग मुंगेली) ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार सहित तिफरा स्थित मकान में रहता है तथा अमेरी स्थित पुराने मकान में आना-जाना करता है। दिनांक 29.08.2026 की रात वह सत्यानगर स्थित मकान में ताला लगाकर तिफरा गया था। दिनांक 16.09.2026 को जब वह वापस आया, तो देखा कि छत के रास्ते से अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे और कमरों व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी ₹12,000/-, चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट तथा 1.5 टन वोल्टास एसी (कुल जुमला कीमती लगभग ₹42,000/-) चोरी कर ले गए हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में थाना सकरी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर संदेही अविनाश खांडे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी का सामान अन्य व्यक्तियों को बेचना बताया।

निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीनों खरीददारों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:

मुख्य आरोपी (चोर):

अविनाश खांडे, पिता विशाल खांडे, उम्र 24 वर्ष, साकिन सत्यानगर अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

खरीददार (चोरी का माल खरीदने वाले):

सौरभ बंजारे, पिता रामायण बंजारे, उम्र 26 वर्ष, साकिन एरमसाही, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

दीपेश गुप्ता, पिता राम कुमार गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, साकिन बजरंग होटल के सामने, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

रितेशधर शर्मा, पिता कृष्णा धर शर्मा, साकिन नूतन चौक सरकंडा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी निरि.उमेश साहू,प्र.आ.रवि लहरे आर मनोज बघेल,रुपेश कौशिक, सुनील सूर्यवंशी,पवन बंजारे

Related posts