चाकू लेकर घूमने वाले आरोपी पर थाना कोटा की कार्यवाही
कुल जप्त – 01 नग लोहे का चाकू
बिलासपुर : चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा / सभी अपराधों पर कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 18.09.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगरिपारा कोटा में एक व्यक्ति अपने कब्जे में धारदार चाकु लेकर घूम रहा है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर डोंगरिपारा कोटा रेड कार्यवाही कर आरोपी मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत उम्र 45 वर्ष निवासी डोंगरिपारा कोटा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 धारदार लोहे चाकू को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक 195 उमाशंकर राठौर, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू ,आरक्षक 1356 संजय श्याम, का विशेष भूमिका रही।(1)
अपराध क्रमांक 784/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी – 1 मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत उम्र 45 वर्ष निवासी डोंगरिपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
