विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा विकसित भारत 2047 का सपना, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में 43 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुआ सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत 2047 विषय पर क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पी. जी. उमाठे शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला, शांति नगर, रायपुर में  विकसित भारत  2047  विषय पर क्लस्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विकसित भारत के प्रति जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन दो स्तर पर किया गया। पहला कक्षा पहली से आठवीं और दूसरा कक्षा 9वीं से 12वीं तक। चित्रकला प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विकसित भारत  2047 की संकल्पना के विभिन्न पहलुओं को अपनी कला एवं वक्तव्य के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सिविल लाइन वार्ड  की पार्षद श्रीमती संजना संतोष हियाल, डीएमसी अरुण शर्मा, शविशेष रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में सभी प्रतिभागियों को डीएमसी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य डॉ. विद्या सक्सेना, प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीता सेंधुर तथा वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुषमा दुबे और शिक्षिका श्रीमती रीता मंडल का सहयोग रहा।

Related posts