नॉर्थ जोन पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार! एक सप्ताह में 200 लोगों पर कार्रवाई, कहीं देशी कट्टा बरामद तो कहीं जुए के फड़ पर छापा; ₹1.26 लाख नगद जब्त

अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने नॉर्थ जोन पुलिस की व्यापक कार्रवाई

एक सप्ताह में विभिन्न मामलों में कुल 200 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में देशी कट्टा बरामदगी सहित आबकारी एवं जुआ एक्ट के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई

आर्म्स एक्ट के 03 प्रकरणों में 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, थाना गुढ़ियारी में आरोपी से कट्टा बरामद।

आबकारी एक्ट के 08 प्रकरणों में 08 व्यक्तियों तथा धारा 36(सी) के 04 प्रकरणों में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई।

जुआ एक्ट के 06 प्रकरणों में 36 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,26,100 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 बीएनएसएस में 70 प्रकरणों में 71 व्यक्तियों तथा धारा 126/135(3) बीएनएसएस के तहत 78 प्रकरणों में 85 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई।

विभिन्न थाना में कुल 35 वारंट तामील।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में नॉर्थ जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में विगत एक सप्ताह के दौरान नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों द्वारा आर्म्स एक्ट के 03 प्रकरणों में 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा एक आरोपी से देशी कट्टा बरामद किया गया।

इसके अतिरिक्त आबकारी एक्ट के 08 प्रकरणों में 08 व्यक्तियों तथा धारा 36(सी) के 04 प्रकरणों में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जुआ गतिविधियों के विरुद्ध 06 प्रकरणों में 36 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,26,100 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 बीएनएसएस में 70 प्रकरणों में 71 व्यक्तियों तथा धारा 126/135(3) बीएनएसएस में 78 प्रकरणों में 85 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं कुल 35 वारंट तामील किए गए।

इस प्रकार विगत एक सप्ताह में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों में कुल 200 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, अवैध हथियारों एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सक्रियता के साथ कार्रवाई जारी है।

Related posts