मादक पदार्थ बिक्री करने वाले फरार आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार
बिलासपुर : चेतना विरुद्ध नशा व चेतना अभियान के तहत समस्त प्रकार के नशा पर त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। पूर्व में दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर आरोपी हीरो नेताम पिता स्व जगलिहा नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी सुंदनपारा कोटा थाना कोटा के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम कुल कीमत 50000 रुपए को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था जिस पर वरिष्ठ अधिकारिओ के निर्देशन पर मादक पदार्थ के खरीदी बिक्री के सम्बंध एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही करते हुए पूर्व में गिरफ्तार आरोपी हीरो नेताम के द्वारा अपने मेमोरेंडम कथन में आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम पिता स्व रामसाय मरकाम उर्फ भोखवा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर से मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री करना बताए जाने पर आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम पिता स्व रामसाय मरकाम उर्फ भोखवा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव का विशेष भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 685/2026 धारा 20(बी) एन डी पी एस एक्ट
नाम आरोपी – संतोष उर्फ भुरवा मरकाम पिता स्व रामसाय मरकाम उर्फ भोखवा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
