ड्राइविंग का हुनर, बैंगलोर में रोजगार का अवसर—जशपुर के युवाओं के लिए भर्ती ; ड्राइवर पद पर ₹20,640 वेतन के साथ इंसेंटिव और भोजन-आवास की सुविधा, 18 से 45 वर्ष तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

चार पहिया वाहन चालन जानने वाले युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

बैंगलोर में ड्राइवर के पद पर ₹20,640 मासिक वेतन के साथ इंसेंटिव और भोजन-आवास की सुविधा

जशपुर : जशपुर जिले के चार पहिया वाहन चालन का ज्ञान रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के माध्यम से एम. जे. एफ. स्किल्स एंड अलाइड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बैंगलोर में ड्राइवर के पद पर रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस रोजगार के लिए चयनित युवाओं को ₹20,640 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम ₹4,000 से अधिकतम ₹16,000 तक इंसेंटिव प्राप्त करने का अवसर भी रहेगा। कंपनी द्वारा चयनित हितग्राहियों को भोजन एवं आवास की सुविधा भी न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस रोजगार के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। चार पहिया वाहन चालन में दक्ष एवं निर्धारित पात्रता रखने वाले जिले के युवा इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

इच्छुक युवा अपने नाम का पंजीयन कराने एवं रोजगार से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जशपुर कार्यालय में उपस्थित होकर भी रोजगार एवं पंजीयन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts