भूमिहीन परिवार को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मिल रहा आर्थिक संबल

Advertisements
Advertisements

हितग्राही हेमंतराम ने कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश सरकार निरंतर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ एवं उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता से निर्माण कर क्रियान्वयन कर रही है। जिसमें कृषक वर्ग, श्रमिक, वनवासी परिवारों सभी के हित शामिल है। एक ओर जहां राज्य सरकार शासन द्वारा किसानों के हितों के लिए धान, गेहूु सहित अन्य फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने बोनस वितरण जैसे अनेक योजनाएं चला रही है वहीं प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों, जरूरत मंद व्यक्तियों एवं परिवारों के लिए के लिए भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का प्रारंभ किया है। जिसके अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान कर उनके स्थिति को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।

योजना से लाभांवित हुए जिले के मनोरा विकासखंड के जरिया पंचायत निवासी 46 वर्षीय श्री हेमंतराम का कहना है कि भूमिहीन मजदूर परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत ही सराहनीय योजना प्रारंभ की है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए सहारा बनी है। ऐसे परिवार जिनका मजदूरी के अलावा कोई अतिरिक्त आय का स्त्रोत नहीं है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है। हितग्राही श्री हेमंतराम ने बताया कि उन्हेंयोजना के तहत दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रूपए प्राप्त हुए है। इससे पूर्व भी उन्हें प्रथम किश्त के रूप में 2 हजार रूपए मिले थे।  उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कुल 5 सदस्य है और परिवार के मुखिया होने के कारण परिवार के भरण पोषण करना एवं उनकी जरूरतो का ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होनें बताया कि उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है। उनका परिवार की स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है वे दिहाड़ी मजदूरी करने अपने परिवार का जीवन यापन करते है। जिससे जो आमदनी होती है उससे वे परिवार का सिर्फ गुजारा कर पाते है परंतु उनकी छोटी-छोटी जरूरते पूरी करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। हितग्राही हेमंतराम कहते है कि इस योजना से उन्हें अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो रही है जिसका उपयोग वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने एवं अन्य आवश्यक कार्यो में करते है। उन्होंने प्रदेश सरकार को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिल रहा है। जिसका निश्चित रूप से लाभ भूमिहीन लोगों को मिल रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!