दृष्टि हेल्पलाइन पर मिली सूचना और चंद मिनटों में पुलिस का एक्शन! भाटापारा में मारवाड़ी कुआं के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

दृष्टि हेल्पलाइन में प्राप्त सूचना के आधार पर अपने पास धारदार चाकू रखने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

दृष्टि हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी

आरोपी को मारवाड़ी कुआं के पास नेहरू वार्ड भाटापारा में धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया

आरोपी से एक धारदार चाकू किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 27.09.2026 को अपने पास धारदार चाकू रखने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आज दिनांक 27.09.2026 को दृष्टि हेल्पलाइन में सूचना मिला की एक आरोपी मारवाड़ी कुआं के पास नेहरू वार्ड भाटापारा में अपने पास एक धारदार चाकू रखा है। की सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंच कर आरोपी प्रदीप डहरिया को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 299/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- प्रदीप डहरिया पिता अमित हडरिया 23 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Related posts