मवेशी बाजार से साप्ताहिक बाजार तक ताश पर लग रहा था पैसों का दांव, सिमगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 6 जुआरी पकड़े गए; फड़ से ₹5,090 और 104 ताश की पत्तियां बरामद

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे जुआरियों पर ताबड़तोड़ रेड कार्यवाही

ग्राम किरवई मवेशी बाजार एवं दामाखेड़ा साप्ताहिक बाजार में जुआ खेलते कुल 06 जुआड़ी रंगे हाथों गिरफ्तार

जुआड़ियों के कब्जे व फड़ से कुल नगदी रकम ₹5,090 एवं 104 पत्ती ताश जप्त

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत पृथक-पृथक मामले पंजीबद्ध

अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का अभियान लगातार जारी

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमगा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 की रात्रि मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए ताश की पत्तियों पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 06 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

​कार्यवाही 01: (ग्राम किरवई मवेशी बाजार)- थाना सिमगा गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम किरवई मवेशी बाजार में बिजली के खंभे की रोशनी में कुछ लोग ताश की पत्तियों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें 03 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीगण के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम ₹2,540/- एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

​अपराध क्रमांक: 418/2026, धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022। 

​पकड़े गए आरोपी:

1. ​जितेंद्र साहू पिता मदन लाल साहू, उम्र 27 वर्ष, साकिन दामाखेड़ा, थाना सिमगा

2. ​मुकेश कुमार साहू पिता गणेशराम साहू, उम्र 33 वर्ष, साकिन तुमा, थाना चंदनु, जिला बेमेतरा। 

3. ​त्रिभुवन गेंढरे पिता साधराम गेंढरे, उम्र 32 वर्ष, साकिन मुनरबोड़, थाना बेमेतरा, जिला बेमेतरा। 

​कार्यवाही 02: (ग्राम दामाखेड़ा साप्ताहिक बाजार)- इसी क्रम में पुलिस टीम को दूसरी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दामाखेड़ा के साप्ताहिक बाजार में बिजली खंभे की लाइट के उजाले में कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई, जहां 03 जुआड़ी काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे व फड़ से नगदी रकम ₹2,550/- एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। 

​अपराध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022। 

​पकड़े गए आरोपी:

1. ​शंकर लाल सोनवानी पिता बड़कू सोनवानी, उम्र 43 वर्ष, साकिन दामाखेड़ा, थाना सिमगा

2. ​रेवाराम सोनवानी पिता धनवार सोनवानी, उम्र 30 वर्ष, साकिन दामाखेड़ा, थाना सिमगा

3. ​ठाकुर राम साहू पिता गेंदलाल साहू, उम्र 24 वर्ष, साकिन किरवई, थाना सिमगा

​कुल जप्ती:- दोनों कार्यवाहियों में जुआरियों के कब्जे से कुल नगदी रकम ₹5,090/- एवं 104 पत्ती ताश जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। 

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की आम जनता से अपील है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related posts