अवैध महुआ शराब पर पुलिस की रेड, 1200 रुपये की 6 लीटर शराब जब्त; आरोपी रामसागर बंजारे गिरफ्तार

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर’’

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी रामसागर बंजारे उम्र 40 साल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती लगभग 1200 रुपये बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय योगदान 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts