पुलिस सेवा के 35 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर का हुआ समापन, ASI दिनेश कुमार शुक्ला को ससम्मान विदाई; शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मानित

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला हुए सेवानिवृत्त

पुलिस विभाग में 35 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के पश्चात मिली भावभीनी विदाई

पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए शॉल, श्रीफल व उपहार भेंट कर किया गया सम्मानित

​बलौदाबाजार-भाटापारा  :  पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालिक एवं निष्ठापूर्ण सेवाएं देने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला आज दिनांक 30.09.2026 को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया एवं उनके सुखद, दीर्घायु व समृद्ध भविष्य की कामना की गई।

​दीर्घकालिक एवं निष्ठापूर्ण सेवा का विवरण:- सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला (पिता- राम मूरत शुक्ला, निवासी- ग्राम टिकरापारा, सिद्धार्थ चौक रायपुर, जिला रायपुर) का जन्म 18.09.1964 को हुआ था। वे दिनांक 09.09.1991 को पुलिस विभाग में पीटीएस माना (रायपुर) से भर्ती हुए थे। अपने 35 वर्षों के कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न पदों व पुलिस थानों में पदस्थ रहते हुए निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देते रहे:

1. ​भर्ती दिनांक: 09-09-1991 (पीटीएस माना)

2. ​प्रधान आरक्षक पदोन्नति: 14-02-2009

3. ​सहायक उप निरीक्षक (ASI) पदोन्नति: 31-12-2021

4. ​हालिया पदस्थापना व सेवाएं: रायपुर जिले से बलौदाबाजार-भाटापारा स्थानांतरण पश्चात वे रक्षित केंद्र बलौदाबाजार, थाना भाटापारा शहर में पदस्थ रहे तथा वर्तमान में थाना भाटापारा शहर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​भावभीनी विदाई एवं सम्मान:- विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट एवं अनुशासित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शुक्ला ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और तत्परता की मिसाल कायम की है। ​समारोह में उन्हें शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्रीमती उषा ठाकुर रक्षित निरीक्षक बलौदाबाजार सहित दिनेश शुक्ला के परिवार के सदस्य एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts