सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान
जशपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला संपन्न, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल
जशपुर : जशपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में विगत दिवस संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों एवं नियोजकों द्वारा सहभागिता करते हुए युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।
मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ अपने कौशल के अनुरूप बेहतर कैरियर विकल्प चुनने की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उप संचालक रोजगार श्री एस. पी. त्रिपाठी, रोजगार अधिकारी अंबिकापुर श्री ललित पटेल, रोजगार अधिकारी सूरजपुर श्री चारू चित्रा साय, रोजगार अधिकारी बलरामपुर श्री दिवाकर तांडिया, कौशल विकास के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव तथा आईटीआई से श्री आशीष पन्ना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले के आयोजन से जिले एवं संभाग के युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त हुई और निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए उन्हें एक प्रभावी मंच उपलब्ध हुआ।
