वैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ग्राम झीट में अवैध रूप से देशी मदिरा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 3,550 रुपये की सामग्री जप्त
मुखबिर सूचना पर अमलेश्वर पुलिस ने ग्राम झीट में अवैध रूप से मदिरा बिक्री कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमती 3,000 रुपये जप्त की गई।
अवैध मदिरा बिक्री से प्राप्त 550 रुपये की बिक्री रकम भी पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झीट निवासी एक व्यक्ति अपने गांव में अवैध रूप से देशी मदिरा बिक्री कर रहा है। सूचना पर अमलेश्वर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को अवैध शराब सहित पकड़ा गया।
दिनांक 05.10.2026 को दोपहर मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम झीट निवासी बसंत कुमार सिन्हा द्वारा अपने गांव में अवैध रूप से मदिरा बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु अमलेश्वर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस द्वारा आरोपी बसंत कुमार सिन्हा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमती 3,000 रुपये तथा मदिरा बिक्री रकम 550 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा अपने निवास क्षेत्र ग्राम झीट में अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर ग्राहकों को बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई।
घटना स्थल
ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
बसंत कुमार सिन्हा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
30 पौवा देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमती 3,000 रुपये तथा बिक्री रकम 550 रुपये।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की जानकारी नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
