स्वच्छता पखवाड़े में बिलासपुर रेल मंडल का व्यापक सफाई अभियान, प्रमुख स्टेशनों से लेकर पैंट्री कार, शौचालय, प्रतीक्षालय और कार्यालयों तक चला डीप क्लीनिंग अभियान; स्वच्छ रेल-परिसर के साथ बेहतर यात्री सुविधाओं पर जोर

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मंडल के सभी “प्रमुख स्थानों, स्टेशनों एवं परिसरों पर गहन सफाई अभियान” के तहत व्यापक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन।                                                                                                                                                                                                                      बिलासपुर : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में दिनांक 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन निर्धारित थीम के अनुरूप रेलवे परिसरों में स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान का उद्देश्य मंडल के सभी स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, वर्कशॉप, कोचिंग डिपो, गुड्स शेड एवं स्वास्थ्य इकाइयों सहित सभी रेलवे परिसरों में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाना तथा स्वच्छता के प्रति रेलकर्मियों एवं आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में दिनांक 03 से 05 अक्टूबर 2026 तक “प्रमुख स्थानों पर गहन सफाई अभियान” के तहत बिलासपुर मंडल के सभी प्रमुख एवं अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों, परिसरों तथा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्रमुख स्टेशनों पर विशेष साफ-सफाई

मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों पर डीप क्लीनिंग एवं प्रेशर वॉशिंग की गई। फुट ओवरब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।

सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की गहन सफाई

स्टेशनों पर स्थित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में टाइल्स, फिटिंग्स, वॉश बेसिन एवं अन्य सतहों की गहन सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया गया। फ्लश सिस्टम की सफाई एवं कार्यशीलता की जांच के साथ आवश्यकतानुसार डीस्केालिंग की गई तथा खराब अथवा क्षतिग्रस्त उपकरणों एवं स्पेयर पार्ट्स को बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

यात्री प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम एवं रेस्ट हाउस में विशेष स्वच्छता

प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम एवं रेस्ट हाउस में फर्श की स्क्रबिंग एवं पॉलिशिंग के साथ-साथ फर्नीचर, गद्दे, लिनेन, कारपेट की गहन सफाई की गई। एयर कंडीशनर के फिल्टर एवं डक्ट की सफाई, शौचालयों एवं स्नानागारों का सैनिटाइजेशन तथा नल, गीजर एवं फ्लश सिस्टम की कार्यशीलता की भी जांच की गई।

डस्टबिन एवं ड्रेनेज सिस्टम की सफाई

स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में उपलब्ध डस्टबिनों को खाली कर उनकी स्क्रबिंग एवं सफाई की गई। खराब एवं क्षतिग्रस्त डस्टबिन को आवश्यकतानुसार बदला गया। प्लेटफॉर्म के समीप स्थित नालियों एवं जल निकासी स्थलों से कचरा एवं अन्य अवांछित सामग्री को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।

कॉनकोर्स  एवं रेलवे परिसरों की विशेष सफाई

कॉनकोर्स एवं रेलवे परिसरों के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग फैन, प्रकाश व्यवस्था से जुड़े उपकरणों, साइन बोर्ड एवं अन्य सामान्य क्षेत्रों की विशेष सफाई की गई।

पैंट्री कार, बेस किचन एवं कैटरिंग इकाइयों में स्वच्छता

यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़ियों के पैंट्री कार, बेस किचन एवं स्टेशन में संचालित कैटरिंग इकाइयों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बेस किचन की सतहों की डीप क्लीनिंग एवं डीग्रीसिंग, एग्जॉस्ट हूड एवं डक्ट की सफाई, कुकिंग उपकरण, बर्तन एवं स्टोरेज रैक की सफाई की गई, साथ ही किचन ड्रेनेज लाइन ,पेयजल पॉइंट एवं जल भंडारण टैंकों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक सफाई सुनिश्चित की गई। गाड़ियों के पैंट्री कार एवं खाद्य सामग्री के भंडारण क्षेत्रों में पेस्ट एवं रोडेंट कंट्रोल की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

कार्यालयों एवं प्रशासनिक भवनों में भी गहन सफाई

इस अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी कार्यालयों के अंदर-बाहर, गलियारों एवं सीढ़ियों की गहन सफाई के साथ रिकॉर्ड एवं फाइल रूम की व्यवस्थित साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। कार्यालय में उपलब्ध फर्नीचर, फाइलों एवं कार्यालयीन उपकरणों की डस्टिंग की गई। साथ ही अनुपयोगी एवं पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान (ई-वेस्ट) की पहचान कर उन्हें निर्धारित अधिकृत माध्यम से निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया।

बिलासपुर मंडल द्वारा “स्वच्छता पखवाड़े” के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे दैनिक कार्यप्रणाली एवं जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts