बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण और अधिकारों की जानकारी पर जोर, रायपुर ग्रामीण में आयोजित कार्यशाला में विद्युत सेवाओं व शिकायत निवारण व्यवस्था की दी गई विस्तृत जानकारी; उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की पहल, जागरूकता से सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया होगी आसान

विद्युत उपभोक्ता जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित

उपभोक्ता अधिकार, शिकायत निवारण और विद्युत सेवाओं की निर्धारित समय-सीमा की दी गई जानकारी

रायपुर : विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में रायपुर (संचा./संधा.) संभाग में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण) संजय खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण, उपभोक्ता अधिकारों तथा विद्युत विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।

कार्यशाला के दौरान रायपुर ग्रामीण संभाग के विद्युत उपभोक्ताओं को उनके उपभोक्ता अधिकारों, विद्युत सेवाओं, शिकायत निवारण व्यवस्था एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विद्युत सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता पुष्पमित्र शर्मा एवं कार्यपालन अभियंता धनंजय वर्मा सहित रायपुर ग्रामीण संभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related posts