साइकिल चोरी का खुलासा: ₹1,700 में बेचकर रकम खर्च कर रहा था आरोपी, पूछताछ में जुर्म कबूला! नारायणपुर की भरंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

साइकिल चोरी के मामले में भरंडा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

चोरी की साइकिल ₹1,700 में बेचने वाले आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया

नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भरंडा पवन ठाकुर के नेतृत्व में थाना भरंडा पुलिस द्वारा साइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोलियामाटा, थाना भरंडा, जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी शेषपाल मंडावी, निवासी कोलियामाटा ने दिनांक 08.10.2026 को थाना भरंडा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की कि उसकी साइकिल दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना भरंडा में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेही गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसकी पतासाजी की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइकिल चोरी करना तथा उसे नारायणपुर के पास कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति को ₹1,700 में बेचना स्वीकार किया। आरोपी ने बिक्री की राशि में से ₹350 खर्च करना बताया। आरोपी के कथन के आधार पर ₹350 की राशि गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर विधिवत जप्त की गई।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अन्य आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Related posts