टाटीबंध के इंडिया वन एटीएम और चंदनडीह यूनियन बैंक को बनाया निशाना, नगदी चोरी के इरादे से मशीनों व लॉकर में की तोड़फोड़—क्राइम यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 27 वर्षीय पंकज ध्रुव गिरफ्तार

चोरी के उद्देश्य से यूनियन बैंक एवं इंडिया वन ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी पंकज धु्रव गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिनसन गुरिया की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपी टाटीबंध चौक स्थित इंडिया वन ए.टी.एम. मशीन तथा चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक शाखा के वॉल्ट/लॉकर में किया था तोड़फोड़।

आरोपी कब्जे से यूनियन बैंक से चोरी किया हुआ लैपटॉप किया गया है जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 बी.एन.एस. एवं अपराध क्रमांक 336/26 धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 बी.एन.एस. का अपराध किया है पंजीबद्ध।

रायपुर : प्रार्थी नमन वोरा ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इंडिया वन पेमेंन्ट लिमटिेड में फ्रैन्चाईजी के रुप में कार्य करता है, दिनांक 25.09.26 से 26.09.26 की दरम्यानी रात्रि कंपनी द्वारा संचालित टाटीबंध चौक अग्रवाल होटल के पास स्थित ए.टी.एम. मशीन, में आज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी के उद्देश्य से उसमें तोडफोड किया गया है। जिससे ए.टी.एम. मशीन की स्क्रीन, सेफ-लॉक, कैमरा, कैश निकासी क्षेत्र एवं ए.टी.एम. मशीन के अन्य समान को क्षतिग्रस्त किया गया साथ ही अज्ञात चोर द्वारा ए.टी.एम. मशीन में लगे यू.पी.एस. की बैटरी को भी चोरी करने का प्रयास किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण क्र 02: – प्रार्थी गणेश मिश्रा ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चदंनडीह शाखा मे शाखा प्रबंधक के रूप मे कार्यरत है। दिनांक 05.10.2026 को शाम 07.00 बजे शाखा बंद कर दी गई थी। दिनांक 06.10.2026 को प्रातः लगभग 09.30 बजे जब शाखा के कर्मचारी शाखा खोलने हेतु पहुंचे तो उन्होने पाया कि शाखा के शाखा प्रमुख के केबिन के प्रवेश द्धार पर लगे ताले टुटे हुए थे तथा शटर क्षतिग्रस्त अवस्था मे था जिसकी सूचना प्रार्थी को मिलने पर प्रार्थी जब बैंक पहुंचा तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय ताला तोड़कर खिडकी का कांच तोडकर शाखा के अंदर प्रवेश कर चेकबुक ड्रॉप बॉक्स तथा टेबल की दराज को क्षतिग्रस्त व खोली हुई अवस्था में पाया गया है एवं शाखा मे स्थित कप्युटर स्क्रीन / मॉनिटर भी क्षतिग्रस्त किया गया था, कैश वॉल्ट/स्ट्रांग रूम के लॉकर को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध 336/26 धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिनसन गुरिया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों तथा कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी का पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान आसूचना के माध्यम से टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी.डी.नगर निवासी पंकज धु्रव की पतासाजी कर पकड़ा गया, तकनीकी साक्ष्यों एवं आसूचना के आधार पर पंकज धुव्र से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ए.टी.एम. मशीन एवं यूनियन बैंक के शाखा में नगदी रकम चोरी करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर आरोपी पंकज धुव्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से यूनियन बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – पंकज ध्रुव पिता सीताराम ध्रुव उम्र 27 साल स्थाई पता- पिथौरा ठाकुरदिया खपरा खोल थाना पिथौरा हाल- पता सरोना बाजार चौक कचरा डंप के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर।

Related posts