अवैध शराब बिक्री की फिराक में निकले दो युवक पुलिस के जाल में फंसे! कोसमंदी-अछोली के बीच दर्री तालाब के पास रंगे हाथों गिरफ्तारी, 14.760 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों को ग्राम कोसमंदी अछोली के बीच दर्री तालाब के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपियों से ₹9840 कीमत मूल्य का 14.760 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में दिनांक 09.10.2026 को थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोसमंदी अछोली के बीच दर्री तालाब के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से कुल ₹9840 कीमत मूल्य का 14.760 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 409/2026 पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम

1. दुर्गेश मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पहंदा थाना सिटी कोतवाली

2. सर्वजीत धृतलहरे उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं. 11 दशरमा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

Related posts