राज्योत्सव 2026 : राज्य अलंकरण हेतु प्रस्ताव 12 अक्टूबर तक आमंत्रित
जशपुर : राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदान किये जाने वाले राज्य अलंकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
कार्यालय कलेक्टर वरिष्ठ लिपिक शाखा जिला जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार के तहत महाराजा अग्रसेन सम्मान प्रदान किया जाना है।
वर्ष 2026 के लिए उक्त पुरस्कार हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव तैयार कर नियत तिथि तक शासन को प्रेषित किया जाना है।
इस हेतु जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को निर्देशित किया गया है कि योग्य व्यक्तियों का नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में तैयार कर अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 सायं 5.30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय जशपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रस्ताव शासन को समय पर भेजा जा सके।
