संकल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मंच की जिला टीम ने किया पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चे को पोषण युक्त खाद्य सामग्री का वितरण कर दिया सहयोग का संदेश.
जशपुर : जशपुर में कुपोषित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके परिवारों को संबल देने के लिए संकल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मार्गदर्शन मंच की जिला टीम ने सराहनीय पहल की है। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती 11 बच्चों को दलिया, दूध, ब्रेड, बिस्किट और केला सहित पोषणयुक्त खाद्य सामग्री वितरित कर टीम ने सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देना और जरूरतमंद परिवारों को प्रेरित कर समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना मजबूत करना है।
पोषण पुनर्वास केंद्र जशपुर में 11 छोटे बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में उनके माताओं के साथ उनके पोषण पूर्ति हेतु रखा गया है ताकि इन बच्चों को पूरक पोषण आहार मिले और सभी बच्चे जल्दी स्वस्थ हो सके। उनकी माता के इस तरह परिवार को छोड़कर छोटे बच्चों के साथ रहने से उनके घर के कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं, तब इनके सहयोग हेतु संकल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मार्गदर्शन मंच छत्तीसगढ़ की जिला टीम इनके सहयोग हेतु आगे आई हैं। टीम के सभी सदस्यों द्वारा मिलकर प्रत्येक बच्चों को पोषण युक्त आहार दलिया, दूध, ब्रेड, बिस्किट और केला प्रदान किया गया, जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान एवं माताओं के चेहरे पर संतुष्टि थी।
इन सभी संकल्पित सदस्यों का कहना है कि हम सभी शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिसकी शुरुआत हमने जिला अस्पताल से की है, पोषण युक्त आहार को हम इन परिवार के द्वारा उपलब्ध कराये जाने से प्रदान किए हैं, हम इन वस्तुओं को बच्चों को प्रदान कर समाज में ये संदेश देना चाहते हैं कि आइए इन परिवारों का सहयोग कीजिए। जिस तरह आज हम इन्हें पोषणयुक्त पदार्थ प्रदान किए उसी प्रकार प्रतिदिन यदि इन्हें इसी प्रकार पोषण युक्त पदार्थ बच्चों को मिले तो यह जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर जा सकें, जिससे ज्यादा दिन परिवार से दूर रहने से इनके परिवार का काम व परिवार प्रभावित न हो। हम सब इसकी शुरुआत कर दिए, अब यह टीम प्रत्येक माह अलग-अलग जगहों पर जाकर काम करेगी।
इस जिले की टीम में जिला संयोजक श्रीमती सरिता नायक, जिला सचिव श्रीमती संतोषी डनसेना, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सिरमती चौहान, ब्लाक संयोजक में कुनकुरी से श्रीमती गीता जांगड़े, फरसाबहार से श्रीमती ममता चौहान, दुलदुला से श्रीमती रेणु प्रधान एवं सदस्यों में श्रीमती समावती सांडिया, श्रीमती पूनम भगत और अन्य साथी सम्मिलित थे।
