रात 11:30 बजे दुर्गा मंदिर के पास आखिर क्या हुआ? 200 रुपये देने से मना करने पर युवक पर हमले का आरोप, विधि से संघर्षरत बालक से धारदार हथियार बरामद

डीपूपारा में मारपीट करने वाले विधी से संघर्षरत् बालक पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

उक्त बालक के कब्जे से 01 नग धारदार हथियार किया गया जप्त।

थाना – तारबाहर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अप. क्र 357/2026 धारा 119(1) 296 351(2) 118(1) बीएनएस 25 27 आर्म्स एक्ट दर्ज

नाम आरोपी- 1. विधी से संघर्षरत् बालक

बिलासपुर : प्रार्थी सैकी राम का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि यह दिनांक 10.10.2026 की रात करीबन 11.30 बजे खाना खाने के बाद टहलते हुये दुर्गा मंदिर के पास डीपूपारा तरफ आया था तो वहां पर मोहल्ले का एक लडका मिला जो शराब पीने के लिये 200 रूपये की मांग किया मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये नुकीली वस्तु से मारकर चोट पहुंचाया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में विवेचना के दौरान उक्त विधी से संघर्षरत् बालक को थाना तलब कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार हथियार जप्त किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts