नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की पहल, बरगांव में लगी युवा संसद; जानें विद्यार्थियों को क्या संदेश मिला

बरगांव में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं को किया जागरूक

जशपुर : मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (पड़ोस युवा संसद) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के विवेकानंद यूथ क्लब एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेमराज सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से MY Bharat पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित वीडियो दिखाकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में नशे के प्रति नहीं, बल्कि पढ़ाई, अनुशासन और अपने सपनों को पूरा करने के प्रति जुनून होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं संस्कार ही व्यक्ति की असली पहचान हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर समाजसेवी विजय सहाय एवं अरविंद सिंह उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डॉ. विवेक कुजूर एवं डॉ. दीपक साहू ने नशामुक्त जीवन, मानसिक तनाव से बचाव तथा स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री जेंडर राम मांझी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री सच्चिदानंद यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एवं समापन मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीव कुमार भगत एवं हरी भगत द्वारा किया गया। नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Related posts