जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम गैलूंगा निवासी युधिष्ठिर की मृत्यु 09 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के भाई पिताम्बर, घनश्याम, कौशल हेतु 4 लाख रुपए एवं ग्राम पिरई निवासी स्व. करमेला पिता खसरू की मृत्यु 21 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के भाई इलिसियुस हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts