चकरभाठा सब्जी मार्केट के पास धारदार लोहे का चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों को डराने धमकाने वाले को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू किया गया जप्त।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत की गई कार्यवाही।
बिलासपुर : दिनांक 17.10.2026 को चकरभाठा सब्जी मार्केट के पास में आरोपी शिव साहू द्वारा अपने हाथ में एक धारदार लोहे का चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपी शिव साहू को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता हैं।
नाम आरोपी – शिव साहू पिता स्व दशेराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 जोगीपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
चकरभाठा पुलिस की जनअपील –
सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
