बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से किया था जानलेवा हमला, एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा! आखिरकार फरार आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल!

हत्या का प्रयास करने वाला विगत एक वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।

बिलासपुर : आवेदक संतोष कांत दिनांक 23.05.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2025 को अपने एकलौता लड़का शशीकांत उम्र 20 साल के साथ किराना दुकान में था तब दोपहर करीब 04:00 बजे मेरे दुकान के पास समुद्र कुमार खाण्डे उम्र 48 साल निवासी गतौरा ने नशे के हालत में बैठा था और मेरे दुकान से पानी पाउच, राजश्री को खरीदा और उसका पैसा नहीं दिया पानी पाउच को वहीं पर पानी पाउच को फाड़कर संतोष गंदले के सिर में जबरन डाल रहा था जिसको मैं सामान का पैसा दो कहने पर अचानक गुस्से में आकर मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली दिया और जान से मारने की धमकी दिया और तुम्हारा पैसा का अभी देता हूं कहकर वहां से मोटर सायकल स्टार्ट करके अपने घर गया और सुमेन्द्र खाण्डे ने 100 रुपये लाकर मेरे लड़का शशीकांत को मां बहन की गाली देते हुए पैसा को दिया तब मैं सुमेन्द्र खाण्डे को गाली गलौच करने से मना किया तब वह गाली देते हुए अपने तरफ चला गया फिर कुछ देर बाद सुमेन्द्र खाण्डे ने अपने छोटे भाई शिव खाण्डे उम्र 28 साल को साथ में लेकर शाम करीबन 06:30 बजे आया और दोनों भाई ने मिलकर मेरे लड़का शशीकांत को आज इसका मर्डर कर देने की धमकी दे रहे थे इसी बीच मेरी पत्नि अशोक बाई एवं छोटा भाई संतराम कांत हल्ला सुनकर घर तरफ से दौड़ते हुए मेरे दुकान के पास पहुंचे थे कि शिव खाण्डे ने हाथ में रखे लोहे के पाईप से मेरा लड़का शशीकांत को जान से मारने की नियत से सिर में प्राण घातक हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया था मैं अपने पत्नि अशोक बाई एवं छोटा भाई संतराम कांत बीच बचाव करने के लिए गये तो सुमेन्द्र खाण्डे एवं उसके घर के अन्य लोग ने मिलकर हाथ मुक्का, पत्थर, लकड़ी के डण्डा से हम तीनों को मारपीट किये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी शिव खाण्डे पिता परस खाण्डे उम्र 28 साल निवासी गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का पट्टीनुमा राड को पेश करने पर जप्त किया गया आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया था। फरार आरोपी सुमेन्द्र कुमार खाण्डे विगत एक वर्ष से अधिक से तक फरार चल रहा था आरोपी सुमेन्द्र कुमार खाण्डे को उसके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनांक 17.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिर0 आरोपी का नाम :- सुमेन्द्र कुमार खाण्डे पिता स्व0 परस राम उम्र 43 साल निवासी अम्बेडकर चौक गतौरा थाना मस्तूरी

Related posts