मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्रीमती भगत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
