06 माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर घायल करने वाला पिता घंटे भर के भीतर जेल दाखिल
रायपुर : प्रार्थीया आहता की मां के रिपोर्ट पर की उसके पति आशीष कांवरिया द्वारा आपसी लड़ाई झगड़े के दौरान दिनांक 14/10/2026 के रात 1 बजे अपने 06 माह की बच्ची को 02 बार जमीन पटक दिया जिसके कारण बच्ची के सिर में आए अंदरूनी चोट से बेहोश हो गई जिसको इलाज के लिए एम्स में भर्ती किये है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर .थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 296,351(2),115(2) 109 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया .
कार्यवाही:- रायपुर पश्चिम उपायुक्त रॉबिन्सन गुरिया (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त डॉ मानसी नाना भाऊ साकोरे मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चेतन चंद्राकार के नेतृत्व में एक टीम बना तत्काल प्रकरण के आरोपी आशीष कांवरिया को गिरफ्तार करके का निर्देश दिया गया . जो घंटे भर के भीतर आरोपी आशीष कांवरिया पिता सुदर्शन कांवरिया निवाशी BSUP कॉलोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया .बच्ची वर्तमान में एम्स में इलाजरत है
