बटनदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुराने हत्या प्रयास केस में भी स्थायी वारंट जारी—न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

बटनदार धारदार चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के पुराने मामले में स्थायी वारंट भी जारी

मुखबिर की सूचना पर पुरैना तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से लोहे का बटनदार, एक तरफ धारदार तथा दूसरी तरफ कटरनुमा चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2016 में थाना तेलीबांधा में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया है।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध हथियार रखने तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 21.10.2026 को थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास बटनदार धारदार चाकू रखकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार ध्रुव निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसके एक तरफ धारदार नुकीला हिस्सा तथा दूसरी तरफ कटरनुमा हिस्सा था। पुलिस द्वारा उक्त चाकू को जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई l

जांच के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2016 में थाना तेलीबांधा में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण में आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया है। इस प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक  कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- भूपेंद्र कुमार ध्रुव पिता जवाहर ध्रुव उम्र 31 वर्ष निवासी तालाब के पास रोहित साहू के मकान के पास, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, जिला रायपुर l

Related posts