अड्डेबाजी और नशाखोरी पर हिर्री पुलिस का सख्त एक्शन, चेकिंग के दौरान 2 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; न्यायालय में किया पेश

थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं थाना हिर्री क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही

’’  थाना हिर्री पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

बिलासपुर : थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों, नशाखोरी पर कार्यवाही करने हेतु उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के दिशा निर्देश पर हिर्री पुलिस द्वारा बीट प्र.आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व के विरूद्ध एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान मेड़पार-बाजार, खरकेना, धौराभाठा व अन्य स्थानो पर सतत चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर 02 आरोपी को कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो तथा असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे असामाजिक त़त्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हिर्री पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।

आरोपियो के नामः-

1. उदय राम साहू पिता स्व. रामदयालू साहू उम्र 52 साल ग्राम खरकेना थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

2. अश्वनी कुमार कर्माकर पिता रामखिलावन उम्र 47 साल ग्राम मेड़पार-बाजार थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

Related posts