बेटी को खोने के बाद मुआवजे के लिए भटक रहा था पिता, CM कैंप कार्यालय बगिया में लगाई गुहार; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से आखिरकार परिवार को मिले 4 लाख रुपये, दो साल से अधिक पुराने दर्द के बीच मिली आर्थिक राहत!

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया की पहल से स्व. मनसुखनी बाई के परिवार को मिला 4 लाख रुपये का मुआवजा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम आवेदन सौंपकर पिता रामसाय पैंकरा ने मांगी थी सहायता

मुआवजा राशि मिलने से परिवार को मिला आर्थिक संबल, परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से फरसाबहार तहसील के ग्राम बारो निवासी रामसाय पैंकरा के परिवार को बड़ी राहत मिली है। उनकी पुत्री स्वर्गीय मनसुखनी बाई की मृत्यु के बाद लंबित मुआवजा प्रकरण में परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे परिवार के लिए यह राशि आर्थिक संबल बनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत मनसुखनी बाई आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के दौरान आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान 24 जनवरी 2024 को उनका निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद स्वर्गीय मनसुखनी बाई के पिता रामसाय पैंकरा ने सीएम कैम्प कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम लिखित आवेदन सौंपा और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए सहायता की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इसके बाद रामसाय पैंकरा के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई। मुआवजा राशि मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है। कठिन समय में सहायता मिलने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंच रहे आम नागरिकों के आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय की पहल से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रामसाय पैंकरा के परिवार को मुआवजा मिलना इस बात का उदाहरण है कि संवेदनशील पहल और संबंधित विभागों के समन्वय से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाई जा सकती है। सीएम कैम्प कार्यालय बगिया के माध्यम से मिल रही सहायता से आम नागरिकों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद मजबूत हो रही है।

Related posts