बांबे आवास उरला में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा! सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास हुई वारदात में 19 वर्षीय शिवा की मौत, BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी।

बांबे आवास उरला में युवक की हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 22.10.2026 को बांबे आवास उरला स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

– हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बांबे आवास उरला, जिला दुर्ग के रूप में हुई।

थाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी को पकड़ लिया।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग : दिनांक 22.10.2026 को थाना मोहन नगर क्षेत्र के बांबे आवास उरला में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

दिनांक 22.10.2026 को बांबे आवास उरला स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बांबे आवास उरला, जिला दुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग को पकड़ लिया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

घटना स्थल:- सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास, बांबे आवास उरला, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

आरोपी का नाम:- 1. लक्ष्मी नारायण सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग।

Related posts