दुर्गा विसर्जन में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग में दो युवकों से धारदार चाकू बरामद! सिटी कोतवाली पुलिस ने 14 लोगों पर की कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान।

दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई |  असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर दुर्गा विसर्जन रैली में चेकिंग के दौरान लगभग  02 लागों के पास धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट एवं 12 लोगों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधक कार्रवाही ।

बिलासपुर : दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर कुमार यादव के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई है । विसर्जन में चेकिंग के दौरान ओरोपी – 01 – प्रिंस साहू पिता प्रेम संतोष साहू उम्र 18 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा । 02 – कमलेश केंवट पिता संजू केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा के पास से धारदार चाकू मिला । जिनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप. क. – 615 – 616 / 26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है आपराधिक प्रवृत्ति / हुडदंगियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत 12 लोगों पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है ।

आर्म्स एक्ट के आरोपी-

01.प्रिंस साहू पिता प्रेम संतोष साहू उम्र 18 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा 02. कमलेश केंवट पिता संजू केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा

Related posts