ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने वाला तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार! CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से खुला राज, 1.50 लाख का माल बरामद

ई-रिक्शा की 04 बैटरियां चोरी करने वाला थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लगभग 1.50 लाख रूपये कीमत का चोरी की 04 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जप्त

थाना आजाद चौक पुलिस की कार्यवाही

रायपुर : प्रार्थी द्वारा थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.10.2026 को उसके ई-रिक्शा क्रमांक सी जी 04 पी सी 2368 एवं सी जी 04 पी जे 9147 से अज्ञात आरोपी द्वारा कुल 04 बैटरियां चोरी कर ली गईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 266/26 धारा 305(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में आजाद चौक पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही, घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों एवं जानकारी के आधार पर थाना तेलीबांधा के हिस्ट्रीशीटर आरोपी राजा मेघानी को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी राजा मेघानी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक्साइड कंपनी की 04 बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक सी जी 04 पी एफ 8961 कीमती लगभग 1.5 लाख रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – राजा मेघानी पिता मोहनलाल मेघानी उम्र 38 वर्ष निवासी काशीराम नगर  धोबी गली थाना तेलीबांधा रायपुर।

Related posts