आयुक्त ने सिंचाई नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,श्रमिकों से सीधे संवाद कर किया प्रोत्साहित
बलौदाबाजार-भाटापारा : आयुक्त वी बी-जी रामजी तारन प्रकाश सिन्हा ने रविवार को जिला प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडुआ में संचालित कच्ची सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर 157 श्रमिक नियोजित पाए गए। ने श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयुक्त श्री सिन्हा ने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान, रोजगार उपलब्धता एवं कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को योजना अंतर्गत कार्य मे अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन तथा कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।
इस मैदानी निरीक्षण से न केल श्रमिकों में उत्साह एवं विश्वास का संचार करेगा, बल्कि मांग आधारित रोजगार सृजन, श्रमिक नियोजन में वृद्धि तथा स्वीकृत कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को भी नई गति प्रदान करेगा।
