इंद्रपुरी में जुए के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा, फड़ से मिले ₹1870 और 52 पत्ती ताश! चकरभाठा पुलिस ने चार लोगों पर की कार्रवाई

थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा इन्द्रपुरी हिर्रि माइंस के पास जुआ फड़ में की रेड कार्यवाही

जुआ खेलते हुए 04 जुआड़ियों को पकड़ कर जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

जुआड़ियों के फड़ एवं उनके पास से कुल 1870 रुपये, 52 पत्ती तास एवं प्लास्टिक की चटाई किया गया जप्त

बिलासपुर : थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत हिर्रि माइंस इंद्रपुरी क्षेत्र में कुछ जुआड़ियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्तर पर टीम तैयार कर रेड कार्रवाई की गई जहां मौके पर जुआ खेलते चार व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनकी कब्जे से नगदी रकम 1870 रुपए एवं 52 पत्ती तास व एक प्लास्टिक की चटाई जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

जुआड़ियों के नाम –

01. तोरण कुमार पिता जग्गू रामपाल उम्र 33 वर्ष निवासी हिर्रि माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

02. रूपेश निषाद पिता स्वर्गीय मिलन निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी हिर्रि माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

03. प्रदीप कुमार सहिस पिता सुमित कुमार सहिस उम्र 28 वर्ष निवासी हिर्रि माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

04. अखिल ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 35 वर्ष निवासी हिर्रि माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

Related posts