युवाओं के लिए बड़ा मौका! युवा रत्न सम्मान योजना में मिलेंगे 5 लाख तक के पुरस्कार, जशपुर में आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर—कहीं आप तो नहीं चूक रहे इस सुनहरे अवसर से?

युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत आवेदन 30 अक्टूबर तक

जशपुर : संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर द्वारा संचालित युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना अंतर्गत दो श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रथम श्रेणी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य) के तहत 01 युवा को 02 लाख 50 हजार रूपये एवं 01 संगठन को 05 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। द्वितीय श्रेणी युवा रत्न सम्मान के तहत सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत, लोककला सहित कुल 13 क्षेत्रों में 01-01 युवा को 01-01 लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

खेल वर्ग के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, साहसिक खेल तथा पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

Related posts