जुए के दो अड्डों पर पुलिस की एक साथ दबिश! 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.82 लाख की संपत्ति जब्त; मोबाइल, बाइक और स्कूटी तक निकली दांव की रकम में शामिल

नारायणपुर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार

नयापारा एवं बखरूपारा में दबिश देकर ₹12,770 नगद सहित कुल ₹2,82,770 की संपत्ति जब्त

नारायणपुर : जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर तथा एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर विनीत दुबे के नेतृत्व में थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई।

प्रथम कार्रवाई – नयापारा, नारायणपुर:- दिनांक 25.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नयापारा स्थित बांसशिल्प के बरामदे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. दिनेश कर्मकार, पिता रंजीत, उम्र 34 वर्ष, निवासी डीएनके कॉलोनी, नारायणपुर।

2. धर्मदास नाग, पिता बालकदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी बांसशिल्प, नारायणपुर।

3. चमनसिंह, पिता विजय कावड़े, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुलेंगा, नारायणपुर।

4. कुंजन देहारी, पिता स्व. बी.आर. देहारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी नयापारा, नारायणपुर।

5. रुद्रनारायण स्वर्णकार, पिता ए.के. स्वर्णकार, उम्र 31 वर्ष, निवासी जयस्तंभ चौक, नारायणपुर।

6. सुदानपाल, पिता राजकुमार पाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी बांसशिल्प, नारायणपुर।

7. अजय कुमार पात्र, पिता स्व. देवेन्द्र पात्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा, नारायणपुर।

जब्त सामग्री:- आरोपियों के कब्जे एवं घटनास्थल से ₹2,070 नगद, 07 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 01 सफेद बोरी तथा ताश की गड्डी सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹2,32,070/- आंका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

द्वितीय कार्रवाई – बखरूपारा, नारायणपुर:- दिनांक 26.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बखरूपारा स्थित मानसरोवर के पीछे कुछ व्यक्ति स्ट्रीट लाइट की रोशनी में ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. क्षितिज वैष्णव, पिता हरिप्रसाद वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिंगोडीतराई, नारायणपुर।

2. अनिल राठौर, पिता मोहन राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।

3. राज सोनी, पिता नारद सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।

4. रंजीत हलधर, पिता सुशील हलधर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।

5. मिथलेश नाग, पिता महत्तर नाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।

जब्त सामग्री:- आरोपियों के कब्जे से ₹10,700 नगद, 04 मोबाइल फोन, 01 कंबल तथा ताश की 03 गड्डियों सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹50,700/- आंका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों कार्रवाइयों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹12,770 नगद, 11 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी तथा अन्य सामग्री सहित कुल ₹2,82,770/- की संपत्ति जब्त की गई है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts