राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वालों पर पुलिस का एक्शन! चिंगराजपारा में एक युवक और नाबालिग पकड़े गए, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई—वयस्क आरोपी न्यायिक रिमांड पर।

थाना सरकंडा क्षेत्रान्तर्गत चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार

भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरकंडा क्षेत्रांतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूर्या चौक चिंगराजपारा के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और एक अन्य व्यक्ति उसका सहयोग कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ा।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निम्नानुसार बताया:

आरोपी पप्पू यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी- चिंगराजपारा, लक्ष्मी चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

01 विधि से संघर्षरत बालक निवासी- गणेश चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

बरामदगी

आरोपी पप्पू यादव के कब्जे से एक स्टील का बटन वाला धारदार चाकू (कुल लंबाई 9.5 इंच) जप्त किया गया है।

की गई कार्रवाई:– आरोपियों का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) BNS के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, तथा वयस्क आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts