कबीर नगर में दर्ज डकैती प्रकरण में फरार 05 आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी है अपराधिक प्रवृत्ति के
लगभग 17 लाख रूपये कीमत के डकैती के सामान सहित घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामग्री है जप्त
रायपुर : थाना कबीर नगर के अपराध क्रमांक 217/26 धारा 127(2), 310(2) बीएनएस के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में आरोपी 01. संदीप नेताम पिता स्व. मनसोचन नेताम (देवार) उम्र 35 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लॉक नं. 14, रूम नं. 14 सरोना थाना डी.डी. नगर रायपुर। 02. अजीत भारती पिता स्व. रमेश भारती उम्र 30 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी सरोना थाना डी. डी. नगर रायपुर। 03. उमेन्द्र ठाकुर उर्फ उमेन पिता धर्मेन्द्र ठाकुर उम्र 27 साल निवासी देवारपारा सुभाषनगर थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लगभग 17 लाख रूपये कीमत के डकैती किये गये सामानों सहित घटना में प्रयुक्त सामान व चारपहिया/दोपहिया वाहन जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके संभावित छिपने के स्थानों एवं ठिकानों पर लगातार दबिश देकर प्रकरण में फरार 05 आरोपी समीर सोनी उर्फ बुच्ची, रामा मरकाम (देवार), गोकुल यादव, संदीप नागरिया एवं कृष्णा देवार को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:- गिरफ्तार आरोपी समीर सोनी उर्फ बुच्ची थाना तेलीबांधा में चोरी एवं मारपीट के प्रकरणों में, रामा मरकाम (देवार) थाना मंदिर हसौद में चोरी के प्रकरण में, गोकुल यादव थाना तेलीबांधा एवं विधानसभा में चोरी, बलवा एवं मारपीट के प्रकरणों में तथा संदीप नागरिया थाना तेलीबांधा में चोरी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में संलिप्त रहा है। उक्त आरोपी पूर्व में उक्त प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।
इस प्रकार उक्त डकैती के प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही, प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ एवं पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी
01. समीर सोनी उर्फ बुच्ची पिता रमेश सोनी उम्र 31 वर्ष निवासी देवारपारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
02. रामा मरकाम (देवार) पिता द्वारका मरकाम उम्र 30 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी सरोना थाना डी.डी. नगर रायपुर।
03. गोकुल यादव पिता राजेश यादव उम्र 21 साल निवासी देवारपारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
04. संदीप नागरिया पिता मनोज नागरिया उम्र 24 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।
05. कृष्णा देवार पिता कानिसबीर देवार उम्र 28 वर्ष निवासी देवारपारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
