मोवा के विज्ञान केंद्र तिराहे पर चाकू लेकर मौजूद था 19 वर्षीय युवक, मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा! धारदार स्टील का चाकू बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

थाना पंडरी पुलिस की सतर्कता से धारदार चाकू के साथ आरोपी पकड़ा गया, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना पंडरी पुलिस द्वारा अपराध विवेचना एवं वारंट तामिली के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।

दलदल सिवनी रोड, विज्ञान केंद्र तिराहा, मोवा के पास घेराबंदी कर आरोपी समीर वादी को पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रायपुर : दिनांक 27.10.2026 को थाना पंडरी पुलिस द्वारा अपराध विवेचना एवं वारंट तामिली की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दलदल सिवनी रोड, विज्ञान केंद्र तिराहा, मोवा के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी समीर वादी, पिता दिलबहादुर वादी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जोरायल, थाना बुटवल, जिला-4, नेपाल, वर्तमान निवासी संतोष सेलून के पास, सेक्टर-8, सड्डू, रायपुर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा चाकू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related posts