“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपिया को किया गया गिरफ्तार
“दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी
आरोपिया को ग्राम करदा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपिया से ₹7750 कीमत मूल्य का 8.800 बल्क लीटर महुआ शराब एवं अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल गैस सिलेंडर चूल्हा, बर्तन आदि किया गया जप्त
किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 28.10.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा ग्राम करदा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाली 01 आरोपिया को गिरफ्तार किया है। आरोपिया से आरोपिया से ₹7750 कीमत मूल्य का 8.800 बल्क लीटर महुआ शराब एवं अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल गैस सिलेंडर चूल्हा, बर्तन आदि जप्त किया गया है। आरोपिया के विरुद्ध थाना लवन में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपिया को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपिया- सुरूज बाई बंजारे उम्र 36 साल निवासी ग्राम करदा थाना लवन
