ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में 01 महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका ओव्हरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस पास गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपियों को।
आरोपी गजेन्द्र पंचाल एवं नीरज तोमर है मूलतः राजस्थान के निवासी।
आरोपियों के कब्जे से 14.970 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 7,48,500/- रूपये किया गया है जप्त।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को ओडिशा से बताया गया है लाना।
गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों, संभावित खरीदारों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी।
रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के 98 प्रकरणों में 215 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7,33,84,820/- कीमत के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की गई है जप्त।
रायपुर : दिनांक 28.10.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका ओव्हरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की फिराक में हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजे सहित पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक महिला एवं दो पुरुषों सहित कुल तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उनसे पूछताछ करने का प्रयास किए जाने पर तीनों भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गजेन्द्र पंचाल, नीरज तोमर एवं शबाना लोधी बताया। टीम द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त गांजा ओडिशा से लाना बताया गया है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 14.970 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 7,48,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 319/26 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
महिला आरोपी शबाना लोधी पूर्व में नागपुर (महाराष्ट्र) में नारकोटिक एक्ट के एक प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों तथा फॉरवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजे की बिक्री करने वाले संभावित खरीदारों एवं अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:-
01. गजेन्द्र पंचाल पिता स्व. निनुआराम उम्र 34 वर्ष साकिन सेवरखुर्द थाना सेवर जिला भरतपुर राजस्थान।
02. नीरज तोमर पिता भगवत सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी सेवरलाल मंदिर धोबी वाली गली थाना सेवर जिला भरतपुर राजस्थान। हाल पता डोमन साहू का किराये का मकान संतोषी नगर तरूण मार्केट सतनामीपारा थाना टिकरापारा रायपुर।
03. शबाना लोधी पति नीरज तोमर उम्र 33 वर्ष निवासी डोमन साहू का किराये का मकान संतोषी नगर तरूण मार्केट सतनामीपारा थाना टिकरापारा रायपुर।
