अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा था टिकेश्वर उर्फ टिकू, गुढ़ियारी पुलिस ने दबिश देकर देशी कट्टा किया बरामद; पुराने आपराधिक रिकॉर्ड ने भी खींचा ध्यान

देशी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को थाना गुढ़ियारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज

थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अशोक नगर में देशी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

आरोपी टिकेश्वर साहू उर्फ टिकू (26 वर्ष) के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

रायपुर : दिनांक 30.10.2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर में एक व्यक्ति के देशी कट्टा लेकर घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी टिकेश्वर साहू उर्फ टिकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी छोटा अशोक नगर, आंगनबाड़ी के पास, थाना गुढ़ियारी, रायपुर को पकड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड :- आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना गुढ़ियारी में विभिन्न आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के धाराओं में   05 प्रकरण दर्ज हैं।

रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts