सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का सफल आयोजन
जशपुर : माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला – जशपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 31.10.2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत पैरालीगल वॉलिंटियर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर के माध्यम से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया जशपुर जिला जशपुर में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
उक्त शिविर कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया जशपुर जिला जशपुर में माननीय कु. पूनम नशीने न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, कु. नेहा तिर्की, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी जशपुर एवं माननीय अभिनव कुमार अग्रवाल प्रशिक्षु न्यायाधीश जशपुर जिला जशपुर उपस्थित रहे।
जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच, बाल अधिकार एवं सरंक्षण, सायबर सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित बचपन के महत्व के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई।
