नहर पुल के पास चाकू लेकर लोगों को दौड़ाने वाला 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस ने हथियार किया जब्त!

धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

मुखबीर की सूचना पर आरोपी को 01 नग चाक़ू के साथ पकड़ा गया

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश

जांजगीर-चांपा : थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि केरा रोड खोखरा नहर पुल के  पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है  की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंण्डेन यॉर्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा खोखरा नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु डहरिया ऊर्फ मोनू निवासी भाठापारा जांजगीर बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर,आरक्षक संतुका खुटे, दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

नाम आरोपी : हिमांशु डहरिया ऊर्फ मोनू पिता विनोद डहरिया उम्र 22  वर्ष निवासी  भाटापारा जांजगीर

Related posts