खैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं – डॉ रमन सिंह

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पूर्व धुआंधार प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी कोमल झंघेल के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने खैरागढ़ के अतरिया बाजार में सभा को संबोधित किया। बुंदेली में सभा उपरांत छुईखदान के सभा में शामिल हुऐ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन नारों के साथ सत्ता पे आई थी वो झुठे हैं।कांग्रेस ने कहा था वक्त है बदलाव का, वक्त तो कुछ नहीं बदला लेकिन प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के तौर पर एक मिस्टर एटीएम को पाया है।जो केवल अपने पूज्य परिवार पार्टी के प्रमुख के पूजन में साधनारत रहते है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर मोर्चे पर छलने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि कोमल जंघेल हमेशा आप लोगों के दुख-सुख के साथी हैं। इसलिए उन्हें फिर से सेवा का अवसर देकर हमे खैरागढ़ के विकास के लिए जुटना होगा ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!