राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण देखते हुए सरगुजा पुलिस ने लिया बड़ा संकल्प! एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जवानों को किया संबोधित, देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा का दिलाया संकल्प!

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा की गरिमामयी उपस्थिति में सरगुजा पुलिस बल ने राष्ट्रीय एकता परेड का देखा लाईव प्रसारण, देश की सुरक्षा एवं अखंडता का दिया संदेश।

अम्बिकापुर : गुजरात केवड़िया/राष्ट्रीय एकता स्थल में आयोजित भव्य ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड का सीधा प्रसारण रक्षित केंद्र अंबिकापुर में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ऑनलाइन माध्यम देखा गया। इस अवसर पर रक्षित केंद्र में उपस्थित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान भी डिजिटल माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने। ​गुजरात में आयोजित इस राष्ट्रीय परेड का लाइव प्रसारण देखने के पश्चात एसएसपी सरगुजा ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में उपस्थित समस्त जवानों को संबोधित किया और देश की आंतरिक सुरक्षा, एकता तथा अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया।

अंबिकापुर से ऑनलाइन सहभागिता:- रक्षित केंद्र अंबिकापुर में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने पुलिस बल के साथ मिलकर गुजरात की परेड का लाईव प्रसारण देखा और परेड में शामिल जवानों के उच्च अनुशासन व देशभक्ति के जज्बे की सराहना की।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक जवान को अपनी ड्यूटी के दौरान देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए साथ ही विविधता में एकता ही हमारे देश की असली ताकत है। पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा का मुख्य स्तंभ है और हमें आपसी सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है।

राष्ट्रीय एकता शपथ:- ऑनलाइन परेड के समापन के बाद रक्षित केंद्र अंबिकापुर में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलाई गई।

​इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

Related posts